Sundarlal sharma biography of martin

  • Sundarlal sharma biography of martin
  • Sundarlal sharma biography of martin tn...

    Pandit Sundarlal Sharma : पंडित सुंदरलाल शर्मा का जीवन परिचय 

    पंडित सुंदरलाल शर्मा भारत के महान स्वतंत्रता सेनानी, सामाजिक क्रांति के अग्रदूत व प्रतिष्ठित साहित्यकार थे। उन्होंने अपना संपूर्ण जीवन देश की आजादी और साहित्य सेवा के लिए समर्पित कर दिया था। गद्य और पद्य दोनों में उनकी समान गति थी लेकिन एक कवि के रूप में उन्होंने अधिक ख्याति प्राप्त की। बता दें कि शर्मा जी ने खड़ी बोली, ब्रजभाषा और छत्तीसगढ़ी तीनों भाषाओं में साहित्य का सृजन किया है। वे ‘पिंगल शास्त्र’ के भी ज्ञाता थे। वहीं ‘छत्तीसगढ़ी दानलीला’ उनकी सर्वोत्तम कृति मानी जाती है। यह छत्तीसगढ़ी भाषा का प्रथम प्रबंध-काव्य है, इसकी कथा ‘श्रीमद्भागवत’ के दशम स्कंध पर आधारित है।

    पंडित सुंदरलाल शर्मा ने साहित्य सृजन के साथभारतीय स्वतंत्रता आंदोलन (Indian Independence Movement) में भी भाग लिया था। वर्ष 1920 मेंअसहयोग आंदोलन में भाग लेने के कारण उन्हें जेल भी जाना पड़ा था। क्या आप जानते हैं कि उन्होंने ही सर्वप्रथम छत्तीसगढ़ राज्य की प्रथम बार मांग उठाई थी। देश की आजादी में अपनी अहम भूमिका निभाने के कारण उ